फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के कपकोट और बागेश्वर में हुई मूसलाधार बारिश

विज्ञापन
बागेश्वर में बारिश के कारण उफान में आई सरयू नदी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर और कपकोट में शुक्रवार तड़के करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के कारण सरयू नदी उफान पर आ गई। पानी का रंग मटमैला हो गया। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कपकोट में 45 मिमी, बागेश्वर में 15 मिमी बारिश हुई। गरुड़ में बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के करीब सवा चार बजे से एक घंटे तक जिला मुख्यालय के साथ ही कपकोट में मूसलाधार बारिश हुई। तेज आवाज के साथ हुई बारिश के कारण लोग चिंतित हो गए। बारिश इतनी तेज थी कि मानसून का एहसास करा गई। करीब सवा पांच बजे बारिश रुकने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के कारण सरयू का जलस्तर काफी बढ़ गया। सरयू का पानी मटमैला हो गया। सुबह सात बजे बाद एक बार फिर मौसम साफ हो गया। दिनभर उमस भरी गर्मी रही। इस बार लगातार हो रही बारिश के कारण घाटी वाले इलाकों में भी गर्मी का एहसास नहीं हुआ है। जून में ही कुछ दिन मौसम गरम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें