फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल रहा है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। लगातार बारिश से लोगों को भी परेशानी होने लगी है।
विज्ञापन

गरुड़ के दूरस्थ गांव छत्यानी, मजकोट में रविवार को भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। ओले गिरने से खेतों में सफेद चादर सी बिछ गई। खेतों में बोई सब्जियां भी चौपट हो गईं। ओलों की मार से फल और अन्य फसलों को भी नुकसान हुआ है।
वहीं तहसील के अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश से भी जनजीवन प्रभावित रहा। इस दौरान क्षेत्र में 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं बागेश्वर और कपकोट में भी रात की बारिश पांच-पांच मिमी रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

सोमवार को भी रोजाना की तरह मौसम साफ था। दोपहर से मौसम बदलना शुरू हुआ। शाम को जिले के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी और बारिश हुई। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हालांकि इस बार लगातार बारिश के कारण लोगों को गर्मी का मौसम आने का आभास नहीं हो सका है, लेकिन अधिक बारिश और ओलावृष्टि किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर रही है।
अल्मोड़ा। बीते कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते अल्मोड़ा में गर्मी का असर खत्म हो गया है। यहां पर ठंड बढ़ रही है। मई में भी लोग स्वेटर, रजाई का सहारा ले रहे हैं। सोमवार को दिनभर अल्मोड़ा में बादल छाए रहे और हवा में नमी बरकरार रही।
रविवार शाम पड़ी बौछारों की वजह से मौसम सुहावना है। इधर मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार अल्मोड़ा में 14 मई तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ होगा। इस दौरान बौछारें पड़तीं रहेंगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें