फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तेज हवा के साथ आई बारिश ने दिलाई उमस से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में एक सप्ताह की भीषण गर्मी के बाद रविवार की शाम मौसम ने अचानक करवट बदली, जिससे स्थानीय लोगों को उमसभरी गर्मी से खासी राहत मिली है। इस दौरान तेज हवा के साथ हुई बारिश से कांडा क्षेत्र के झुटोली गांव में एक गरीब महिला के मकान की छत उड़ गई, जिससे उसके सामने सिर छिपाने का संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित महिला को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

रविवार को दिनभर तेज धूप और उमस के बाद अपराह्न करीब चार बजे आसमान में अचानक घने बादल छा गए। देखते ही देखते जिले के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बारिश से जहां आम लोगों को तपिश से राहत मिली है, वहीं कृषि और किसानी के लिहाज से भी इसे बेहद फायदेमंद माना जा रहा है। काश्तकारों का कहना है कि इस समय हुई बारिश से धान की नर्सरी को लाभ पहुंचेगा और क्षेत्र में धान की रोपाई का कार्य अब तेजी पकड़ेगा। लंबे समय से सूखे की समस्या झेल रहे किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मानसून और अधिक सक्रिय होगा।
बदले मौसम के बीच कांडा तहसील के अंतर्गत ग्राम मलसूना के झुटोली तोक निवासी खिमुली देवी पत्नी भीम सिंह के आवासीय मकान की छत तेज हवा के झोंके से पूरी तरह उड़ गई। छत ढहने से पीड़िता का घर के अंदर रखा राशन और अन्य जरूरी सामान भी पूरी तरह भीग गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर इसकी सूचना तुरंत आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय प्रशासन को दे दी है। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को नियमानुसार तत्काल मुआवजा देने और तिरपाल आदि राहत सामग्री उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें