फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल सरकार को चेताएंगे रेल आंदोलनकारी

Sun, 02 Sep 2018 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में अनशन पर बैठे रेल आंदोलनकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहुप्रतीक्षित टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन न बनने से आंदोलित संघर्ष समिति बृहस्पतिवार को रैली निकालेगी। इस रैली के जरिये केंद्र सरकार को चेताने के साथ ही जनता को लामबंद करने की कोशिश भी की जाएगी। आंदोलनकारियों ने रैली को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क तेज कर दिया है।
विज्ञापन

 
रविवार को अनशन के बीच संघर्ष समिति ने सरकार को चेताने के लिए रैली निकालने का फैसला लिया। तय हुआ कि बागेश्वर नगर में बृहस्पतिवार को रैली निकाली जाएगी। रैली नगर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेगी। इसके जरिये सरकार को चेताने के साथ ही जनता को आंदोलन से जोड़ने की कोशिश भी की जाएगी। रैली के बाद भावी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। आंदोलनकारियों ने अगले चरण में आमरण अनशन की चेतावनी भी दी। उन्होंने मार्ग निर्माण शुरू होने तक आंदोलन में अडिग रहने का इरादा भी दोहराया। 

इधर, तहसील परिसर में समिति का क्रमिक अनशन 19वें दिन भी जारी रहा। अनशन पर कुंदन सिंह, मदन राम बैठे। इस दौरान नीमा दफौटी, खड़क राम आर्या, केवला सिंह, डीआर आर्या, गोपाल दत्त, सुरेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, पार्वती पांडे, मालती पांडे, सरस्वती गैलाकोटी, हयात मेहता, दिनेश लोहनी, धन सिंह, जीवन सिंह, प्रवीण सिंह, मोहन जोशी, मनीष मिश्रा आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें