फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: एआई, रोबोटिक्स से परिचित होंगे राइंका अमस्यारी के विद्यार्थी

Sat, 19 Jul 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट विद्यालय राइंका अमस्यारी के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब ग्रामीण क्षेत्रों को विद्यालय में ही एआई और रोबोटिक्स जैसी तकनीकों से रु-ब-रु होने का मौका मिलेगा। स्कूल में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब ने इसे संभव कर दिखाया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जिले की पहली अटल टिंकरिंग लैब विद्यालय में स्थापित हो रही है। लैब के सभी उपकरण पहुंच गए हैं। शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के बाद विधिवत रूप से लैब शुरू की जाएगी। भौतिक विज्ञान की प्रवक्ता ज्याेत्सना पांडेय ने बताया कि लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, थ्रीडी प्रिटिंग, सर्किट डिजाइनिंग, माइक्रो कंट्रोलर प्रोग्रामिंग आदि आधुनिक तकनीक सीखने को मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने में यह लैब काफी मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें