फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन की तलाश में छापे, 13 पकड़े

Wed, 01 Aug 2018 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
पॉलीथिन जब्त करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीएम के फरमान के बाद प्रशासन ने पॉलिथीन उन्मूलन अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन नगर भर में कई दुकानों पर पॉलिथीन की तलाश में छापे मारे गए। इस दौरान 12 दुकानदार पॉलिथीन में सामान बेचते पकड़े गए। पॉलिथीन जब्त करने के साथ ही आरोपी दुकानदारों पर 13 हजार रुपये जुर्माना ठोका गया है।
विज्ञापन


बुधवार को नगर पालिका के ईओ राजदेव जायसी और कानूनगो रमेश राम के नेतृत्व में एक टीम ने नगर की कई दुकानों पर छापेमारी की। छापे पड़ते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों से टीम की नजर से बचाते हुए पॉलिथीन ठिकाने लगा दी। हालांकि फिर भी 12 दुकानदार पकड़े गए। टीम ने दुकानों से काफी मात्रा में पॉलिथीन जब्त की। दुकानदार खुलेआम पॉलिथीन का इस्तेमाल कर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी दुकानदारों का चालान काटने के साथ ही 13 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। इस दौरान टीम ने दुकानदारों को पॉलिथीन में सामान न बेचने की हिदायत दी। साथ ही उपभोक्ताओं को भी उन्मूलन की नसीहत दी। अधिकारियों ने बताया कि पॉलिथीन उन्मूलन को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में राजस्व उपनिरीक्षक रमेश चंद्र, नंदन सिंह और सुरक्षा कर्मी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें