फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: राहुल को मिल रही अडानी के बारे में सवाल पूछने की सजा

Fri, 31 Mar 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त करने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में टम्टा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अडानी के बारे में प्रधानमंत्री से सवाल पूछने की सजा मिल रही है। उन्होंने कहा कि अडानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच गहरे रिश्ते हैं। इन्हीं रिश्तों को लेकर कांग्रेस नेता ने लोकसभा में सबूतों के साथ सवाल खड़े किए थे। लोकसभा में दिए गए भाषण के ठीक नौ दिन बाद राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व में दर्ज मामले को फिर से खुलवा दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कर्नाटक में दिए गए भाषण पर गुजरात के सूरत में मुकदमा दर्ज किया गया। यह अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। कहा कि कांग्रेस इस मामले को जनता की अदालत में ले जा रही है। वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश मीडिया समन्वयक हरीश ऐठानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण आदि मौजूद थे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें