फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पालड़ीछीना-कंगाड़छीना सड़क के लिए 3.30 करोड़ स्वीकृत

Fri, 31 Mar 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. महेंद्र सिंह करायत पालड़ीछीना-चनौली-जैन करास-कंगाड़छीना सड़क पर ग्राम नोली से जैनकरास तक चार किमी हिस्से में डामरीकरण होगा। इसके लिए राज्य योजना के तहत तीन करोड़ तीस लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। अपर सचिव विनीत कुमार ने शासनादेश जारी होने की सूचना प्रमुख अभियंता लोनिवि को दी है। समाज कल्याण मंत्री क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास ने बताया कि इसके लिए जल्द टेंडर करा सड़क पर डामरीकरण कराया जाएगा। बजट मंजूर होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें