बागेश्वर की सरयू नदी में रिवर राफ्टिंग सीखते इंटर कॉलेजों के विद्यार्थी।
- फोटो : BAGESHWAR
पर्यटन विभाग और कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से सरयू नदी में राफ्टिंग का छह दिनी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तीसरे दिन बृहस्पतिवार को प्रतिभागियों को योग की मुद्राओं की जानकारी दी गई। स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
प्रतिभागियों ने अग्निकुंड से बिलौना तक रिवर रन किया। इस दौरान जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य, दिनेश गुरुरानी, भूपेंद्र सिंह, पदम सिंह, दीपक बिष्ट, रमेश कपकोटी, हरीश मेहरा, मनोज कुमार, कृष्णा, रवींद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।