फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड भवन की छत जली

Mon, 06 Mar 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। जंगल की आग ने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के निष्प्रयोज्य भवन को चपेट में ले लिया। आग से भवन की छत जलकर नष्ट हो गई। दमकल कर्मी यदि समय पर नहीं पहुंचते तो वर्षों पुराना यह भवन जल जाता। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने खादी ग्रामोद्योग के भवन को बचा लिया। कोतवाली से सटे खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के भवन के सामने कूड़े में लगी आग एकाएक आबादी की ओर बढ़ गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने कोतवाली के पास स्थित वर्षों पुराना खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के निष्प्रयोज्य भवन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर दमकल कर्मी फायर वाहन समेत मौके पर पहुुंच गए। दमकल कर्मियों ने 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक भवन की छत जल गई थी। दमकल कर्मियों के  प्रयासों से भवन जलने से बचा लिया गया। जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी केएस कर्म्याल ने बताया कि भवन बहुत पुराना था। आग लगने से भवन की छत जल गई है।

कपकोट (बागेश्वर)। चिरपतकोट के जंगल रविवार की दोपहर से धधक रहे हैं। जंगल में अनेक पौधे झुलस गए हैं। कई वन्य प्राणियों के भी प्रभावित होने की आशंका है। जंगल के बड़े हिस्से में लगी आग बुझाने के कोई प्रयास न होने से आग फैलती जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से आग बुझाने के प्रयास तेज करने को कहा है।
विज्ञापन


चिरपतकोट के जंगल में रविवार अपराह्न अचानक आग लग गई है। जंगल के करीब चार हेक्टेयर क्षेत्र में आग फैली है। आग से चीड़ के अनेक पेड़, कई पौधे भी झुलस गए हैं। जीव-जंतुओं के भी जलने की आशंका है। रेंजर भुवनेश्वर पंत ने बताया अज्ञात तत्वों ने घास के लालच में जंगल में लगाई है। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए टीम भेजी गई है। उन्होंने लोगों से वनों को बचाने में पूरा सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें