फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन की अवधि पूरी कर लौटे 19 लोगों को किया होम क्वारंटीन

विज्ञापन
बागेश्वर में केमू की बस से क्वारंटीन अवधि पूरा कर पहुंचे लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर। हल्द्वानी, नैनीताल से 14 दिन के क्वारंटीन कर लौटे जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 19 लोगों का बागेश्वर में पुलिस ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद सभी लोगों को 14 दिन के होम क्वारंटीन के लिए उनके घरों को भेज दिया है। मंगलवार को हल्द्वानी से 19 यात्रियों को लेकर केमू की बस बागेश्वर पहुंची। इन लोगों का बागेश्वर में पुलिस ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। ये लोग हल्द्वानी और नैनीताल में संस्थागत क्वीरंटीन में थे। क्वारंटीन में 14 दिन की अवधि पूरी करने के बाद इन लोगों को वहां के प्रशासन ने घरों को भेजा। पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल ने बताया कि इन सभी लोगों को 14 दिन के होम क्वीरंटीन में रहने की हिदायत दी गई है। सभी पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें