फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 कश्मीरियों समेत 63 मजदूरों की कराई स्वास्थ्य जांच, बांटा राशन

विज्ञापन
बागेश्वर के काफलीगैर में कश्मीरी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण करते डॉक्टर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना महामारी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए प्रदेश में किए गए लॉकडाउन से जिले में असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले 63 मजदूरों की प्रशासन ने स्वास्थ्य जांच कराने के साथ ही खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराई। इनमें 13 कश्मीरी मजदूर हैं। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू के निर्देश पर उपजिलाधिकारी राकेश तिवारी ने काफलीगैर में 13 कश्मीरी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके अलावा पौडीधार, ढालन, मनकोट में काम करने वाले बिहार और अन्य क्षेत्रों से आए 50 मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इन सभी का स्वास्थ्य सही थी। स्वास्थ्य जांच के बाद सभी मजदूरों को खाद्य सामाग्री उपलब्ध कराई। बागेश्वर तहसील क्षेत्र में अब तक 1150 श्रमिकों को चिह्नित कर खाद्यान्न सामाग्री बांटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें