फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचई के मृतकों के रिश्तेदार लालकुंआ से पहुंचे बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट तहसील के चचई गांव की दो महिलाओं की आग से मौत के बाद बाहरी क्षेत्र से उनके रिश्तेदार यहां पहुंचने लगे हैं। रविवार को लालकुआं से बागेश्वर पहुंचे वाहन चालक समेत सात लोगों का प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि लालकुआं से पहुंचे सभी लोग नैनीताल के जिला प्रशासन की अनुमति से आए हैं। उनके साथ चचई में मारी गई एक मृतका की लड़की भी है, जिसे बुखार की शिकायत है। अन्य स्वस्थ हैं। सभी लोगों को बागेश्वर के टीआरसी स्थित संस्थागत क्वारंटीन में लाया गया है। डॉक्टर परीक्षण कर रहे हैं। डॉक्टरों की सलाह पर ही कोई कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें