बागेश्वर के केएमवीएन गेस्टहाउस स्थित क्वारंटीन में भर्ती युवक की काउंसिलिंग करते विशेषज्ञ। सं?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। गुरुग्राम और फरीदाबाद (हरियाणा) से बागेश्वर पहुंचे सात और लोगों को शुक्रवार सुबह केएमवीएन गेस्टहाउस के क्वारंटीन में रखा गया। इनमें से दो गुरुग्राम और पांच लोग फरीदाबाद से आए हैं। यह लोग कपकोट विकासखंड के निवासी हैं। पुलिस ने इन सभी की जिला अस्पताल में जांच कराई। इसके बाद इन लोगों को केएमवीएन गेस्टहाउस के क्वारंटीन में पहुंचा दिया गया। क्वारंटीन परिसर में भी डॉक्टरों ने इन लोगों की स्क्रीनिंग की। वहां मौजूद डॉ. एजल पटेल ने बताया कि किसी में भी किसी प्रकार के संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। बताया कि शुक्रवार को क्वारंटीन में रखे गए लोगों को मानसिक रूप से मोटीवेट किया गया। डॉ. शेफाली शाह और काउंसलर मनीष शाह ने इन लोगों की काउंसलिंग की। इनमें से 16 लोगों को अलग कमरों में रखा गया है। बागेश्वर के क्वारंटीन में अब 18 लोग हो गए हैं। दो लोगों को डोरमैट्री में जरूरी दूरी बनाकर रखा गया है। इनके भोजन की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जा रही है। जिले के कौसानी और बैजनाथ के केएमवीएन गेस्टहाउस (टीआरसी) को भी क्वारंटीन के रूप में अधिग्रहित किया है लेकिन अभी वहां किसी को नहीं रखा गया है।
बागेश्वर के कपकोट में लॉकडाउन के दौरान काफी कम लोग निकले बाहर। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR