शुक्रवार को अल्मोड़ा में लॉकडाउन को लेकर निरीक्षण करती एसडीएम सीमा विश्वकर्मा और कोतवाल अरुण कु
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/रानीखेत। लॉकडाउन की अवधि में अब काफी कम लोग जरूरी सामान के लिए ही घर से निकल रहे हैं। शुक्रवार सुबह मैदानी क्षेत्र से आने वाले राशन के ट्रकों से व्यापारियों ने सामान उतरवाया। जिला मुख्यालय में हल्द्वानी से राशन और सब्जी की आपूर्ति रोज हो रही है। जिले में राशन और सब्जी की कोई कमी नहीं है।
लॉकडाउन के बीच अल्मोड़ा में जरूरी सामान खरीदने समेत विभिन्न आवश्यक कार्यों के लिए मिलने वाली ढील के दौरान शुक्रवार को लोगों की कम भीड़ रही। लोग एक मीटरकी दूरी का पालन करते हुए खरीदारी करने पहुंचे। इस दौरान प्रशासन की ओर से अल्मोड़ा में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा और कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एक मीटर दूरी का पालन कराने के लिए लोगों को प्रेरित भी किया गया। सामाजिक दूरी को देखते हुए जिन दुकानों के बाहर घेेरे मिटे थे, वहां फिर से घेरे भी बनवाए गए।
रानीखेत बाजार में भी सन्नाटा है। नगर में कुछ जमातियों के मिलने से भी पुलिस महकमा सतर्क है। इन सभी 11 जमातियों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। वह सभी स्वस्थ बताए जा रहे हैं। लोग अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बाजार में आवश्यक कार्यों के लिए निकल रहे बाइक सवारों से भी पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।
दुर्गा पूजा महोत्सव समिति दे रही जानवरों का चारा
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लॉकडाउन के बीच लावारिस जानवरों के लिए चारे का संकट हो गया है। ऐसे में दुर्गा पूजा महोत्सव समिति ने प्रशासन की इजाजत के बाद जानवरों के लिए चारा जुटाने का काम शुरू कर दिया है। नगर में घूमने वाले कुत्तों के लिए भी खाने का प्रबंध किया जा रहा है।