फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने पहली बार देखा पावर विडर

Tue, 12 May 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग का कृषि रथ ब्लाक के सुदूरवर्ती गांव पप्यां पहुंचा। वहां विभाग पावर विडर का प्रदर्शन भी किया। मुख्य कृषि अधिकारी बीके मौर्य ने कृषकों से आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रयोग कर कम समय में अधिक से अधिक से अधिक  उत्पादन करने को कहा।
विज्ञापन


सीएओ ने काश्तकारों से वैज्ञानिक विधि से खेती करने के साथ- साथ उन्नत प्रजाति के बीजों का भरपूर प्रयोग करने को कहा। उन्होंने किसानों से परपंरागत खेती से हटकर जैवकि खेती करने को कहा। सुदूरवर्ती गांव पप्या में पहली बार पावर विडर पहुंचने पर उसे देखने वालों की भीड़ लग गयी। महिलाओं ने खेतों में खुद पावर विडर चलाया।

पंतनगर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डा. रामजी मौर्य ने किसानों से मिट्टी की जांच अवश्य कराने को कहा। उन्होंने कृषकाें को बीज उपचार करने की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पशुपालन विभाग के डा. जीएस खाती ने पशुओं की बीमारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानोें से पशुपालकों से अच्छी नस्ल की गाय, भैस पालने को कहा।
विज्ञापन


ब्लाक कृषि प्रभारी धन राम आर्य ने कहा कि विभाग  काश्तकारों को हरसंभव मदद करेगा। उन्होंने कृषकों से प्रमाणिक बीजों का उपयोग करने को कहा। वहां जिपं सदस्य जितेंद्र मेहता, एमएस भैसोड़ा, नर सिंह संभल, एमसी कांडपाल, दलवीर सिंह, गिरीश खोलिया, गिरीश परिहार आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान पूरन लाल ने की। ब्लाक कृषि प्रभारी ने बताया कि रथ आज सैलानी जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें