फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो से अधिक चरस के साथ लोनिवि का वर्कचार्ज कर्मी गिरफ्तार

विज्ञापन
बागेश्वर में चरस तस्करी का खुलासा करते एसपी मणिकांत मिश्रा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। एसओजी और कोतवाली पुलिस की टीम ने एक किलो से अधिक चरस के साथ लोनिवि के कपकोट डिवीजन में कार्यरत वर्कचार्ज कर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। आरोपी ने अधिक पैसा कमाने के लिए लंबे समय से नगर में चरस बेचने की बात कबूली है।
विज्ञापन

बुधवार को एसपी मणिकांत मिश्रा ने कोतवाली में बताया कि मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर एसओजी और कोतवाली पुलिस की टीम ने क्षेत्राधिकारी महेश चंद्र जोशी की मौजूदगी में अमसरकोट रोड में हरिओम सिंह कोरंगा (30) निवासी झोपड़ा (कपकोट) की तलाशी ली। उसके कब्जे से एक किलो 192.6 ग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के केस दर्ज किया गया है।
ईई ने किया वर्कचार्ज कर्मी को निलंबित
बागेश्वर। लोनिवि कपकोट डिवीजन के ईई संजय कुमार पांडेय ने चरस तस्करी में पकड़े गए वर्कचार्ज कर्मी हरिओम सिंह कोरंगा को निलंबित कर दिया है। बताया
कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। उसके पिता स्व. आन सिंह कोरंगा लोनिवि में कार्यरत थे। सेवाकाल में मृत्यु होने पर मृतक आश्रित कोटे से आरोपी की नौकरी लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें