फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: धरने पर डटे रहे लोनिवि मिनिस्टीरियल कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पारस्परिक स्थानांतरण और पदोन्नति में देरी के विरोध में लोनिवि के मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का धरना जारी रहा। कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन पर डटे रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लोनिवि कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। कर्मचारियों के आंदोलन से विभाग के बिलों का भुगतान, निविदा, सूचनाओं का आदान-प्रदान समेत अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कर्मचारियों ने जल्द समस्याओं का निदान करने की मांग की है। इस मौके पर धरम सिंह, कंचन कुमार, ममता बिष्ट, अनिल जोशी, आनंद सिंह, नवीन दानू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



शंकर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें