फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन रोकने और गरीबी मिटाना प्राथमिक्ता: पंत

Fri, 08 Jun 2018 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
बैठक करते प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इस वित्तीय वर्ष में सरकारी योजनाओं में पलायन रोकने और गरीबी मिटाने पर ध्यान केंद्रित रहेगा। सरकारी विभाग की इन समस्याओं को लेकर कार्य योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरयू और गोमती नदी तटों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला नियोजन समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत ने अधिकारियों को यह मंत्र दिया।
विज्ञापन


उन्होंने पलायन और आर्थिक पिछड़ेपन पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को इस दिशा में काम करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, बागेश्वर विधायक चंदनराम दास, कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, जिपं उपाध्यक्ष डीएस परिहार, जिपं सदस्य भगत डसीला, एसएस बिष्ट, जीएस दानू, जितेंद्र मेहता, गोपाल राम, पुष्पा कोरंगा, जानकी मेहता, डीएम रंजना राजगुरु, सीडीओ एसएस पांगती, डीडीओ केएन तिवारी, जिला पंचायती राज अधिकारी पूनम पाठक आदि थे।   

वित्तीय वर्ष के लिए 32.80 करोड़ के बजट को मंजूरी 
प्रभारी मंत्री ने जिले के लिए इस वित्तीय वर्ष में 32.80 करोड़ केे बजट (परिव्यय) को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही विभागवार बजट का आवंटन हो गया है। आवंटित बजट की 60 फीसदी धनराशि पुरानी योजनाओं जबकि 40 फीसदी नई योजनाओं में खर्च की जाएगी। 
विज्ञापन

जिले में सड़कों की खराब हालत के बीच लोनिवि को सर्वाधिक लगभग 5.39 करोड़ का बजट मिला है। जबकि पेयजल समस्या के बीच जल निगम को चार करोड़ और जल संस्थान को साढ़े तीन करोड़ का बजट मंजूर किया गया है। 

वन विभाग के कसे पेच 
प्रभारी मंत्री ने नियोजन समिति की बैठक मेें वन विभाग के अधिकारियों के पेच कसे। समीक्षा में पाया गया कि वनाधिकारियों के रवैये के चलते विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। विभागीय विकास योजनाएं लटकी हैं। मंत्री ने अधिकारियों को सही तरीके से कामकाज की नसीहत देते हुए गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।   

पुरानी योजनाओं पर चढ़ाया नया मुलम्मा 
बैठक के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने आरोप लगाए कि सरकार और मशीनरी के पास नई योजनाओं का विजन नहीं है। जिला योजना में सभी योजनाएं पुरानी हैं। लीपापोती कर इन योजनाओं पर नया मुलम्मा चढ़ाया गया है। उन्होंने सरकारी मशीनरी पर भाजपा सरकार के दबाव में योजनाएं तैयार करने का आरोप लगाया। जिंप अध्यक्ष ने जिला नियोजन समिति की बैठक को दिखावा करार देते हुए कहा कि पर्दे के पीछे सबकुछ पहले ही तय कर लिया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें