फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विडंबना:महिला को 8 किमी डोली में ढोकर घर पहुंचाया

विज्ञापन
दुश्वारी:कपकोट अस्पताल से महिला (जच्चा) को डोली में नरगड़ा गांव को ले जाते ग्रामीण। संवाद न्यूज ए? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
प्रसूता को आठ किमी डोली में ढोकर घर पहुंचाया
विज्ञापन

बागेश्वर। कपकोट तहसील के नरगड़ा की एक महिला ने कपकोट अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। गांव के लोगों ने उक्त महिला को आठ किमी डोली से गांव पहुंचाया। 10 दिन पहले गर्भवती महिला को गांव के लोग डोली में ही ढोकर अस्पताल तक लाए थे।
कपकोट के नरगड़ा निवासी दिनेश सिंह राठौर की पत्नी अनीता देवी (28) को 10 दिन पूर्व प्रसव पीड़ा हुई थी। गांव के लोग गर्भवती महिला को आठ किमी तक डोली से फोरसाली में सड़क तक लाए। फरसाली से महिला को कपकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। महिला ने अस्पताल में स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बृहस्पतिवार को जच्चा और बच्चा को घर पहुंचाना था तो बड़ी संख्या में गांव के लोग डोली लेकर फरसाली पहुंच गए। कपकोट से फरसाली तक जच्चा-बच्चा को वाहन से लाया गया। फरसाली से गांव तक 8 किमी का सफर महिला ने डोली में तय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान भागीरथी देवी ने बताया कि वर्ष 2017 में जिला योजना से गांव के लिए सड़क प्रस्तावित की गई। सड़क का सर्वे होने के साथ ही संयुक्त निरीक्षण भी हो गया था लेकिन सड़क का प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया।
फोटो 20 बीजीएस 11 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें