फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रहपाली में पहाड़ी से खिसककर मकान में घुसा चीड़ का पेड़

Wed, 05 Jul 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
मकान में घुसा पेड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंद्रहपाली के ठंडापानी गांव में जंगल की पहाड़ी से उखड़कर एक पेड़ दरवाजा तोड़ते हुए मकान में घुस गया। भारी भरकम पेड़ से कमरे में रखी चारपाई सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय मौके पर किसी के मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


आरे पटवारी क्षेत्र के ठंडापानी गांव में मंगलवार की शाम को लगभग पांच बजे चीड़ का विशाल पेड़ जंगल से सरकता हुआ सीधे नारायण राम के मकान में घुस गया। पेड़ घर के भीतर घुसने से पलंग और अन्य सामान टूट गया। घटना के समय वहां पर परिवार के किसी सदस्य के नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया।

पीड़ित नारायण राम ने वन विभाग से मकान में घुसे पेड़ को हटाने और प्रशासन से क्षति का मुआवजा देने की मांग की है। नारायण राम ने बताया कि यह पेड़ तेज हवा से उखड़ गया था। उधर मूसलाधार बारिश से कांडा के सनगाड़ में शेर सिंह के मकान की समीप जमीन खिसक गई। इससे मकान को खतरा पैदा हो गया है। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें