फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सुप्रीम कोर्ट में लगेगी छह दिनी लोक अदालत

Sun, 26 May 2024 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सर्वोच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों के सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण के लिए उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में 29 जुलाई से तीन अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जयेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसा कोई भी पक्ष जिसका मामला उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में लंबित है, वह 28 जुलाई तक अपने अधिवक्ता के माध्यम से लंबित मामले उक्त विशेष लोक अदालत में लगवा सकता है। उन्होंने कहा कि विशेष लोक अदालत के संबंध में अधिक जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दूरभाष संख्या 05963-221844 और ई-मेल dlsabgr1gmail.com के माध्यम से हासिल की जा सकती है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के टोल फ्री नंबर 1800-180-4000, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के हेल्प लाइन नंबर 15100 से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें