बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय बागेश्वर में छात्राओं को ट्रैक सूट बांटतीं डीएम रंजना राजगुरु और ए
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। गणतंत्र दिवस पर डीएम रंजना राजगुरू और एसपी रचिता जुयाल ने राजकीय बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय और वृद्ध आश्रम निलेश्वर का भ्रमण किया। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी वृद्धों को सुविधाएं और बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, जिसमें स्मार्ट क्लास जैसे पहलुओं को भी शामिल किया जाय।
इसके बाद डीएम और एसपी ने बागनाथ मंदिर में मंदिर समिति की ओर से आयोजित माघी खिचड़ी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया। वहां मुख्य पुजारी नंदन सिंह रावल, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, सीओ महेश जोशी, सीडीपीओ राजेंद्र प्रसाद बिष्ट, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, ईओ नगरपालिका राजदेव जायसी, कोतवाल डीआर वर्मा आदि थे। संवाद