फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल लाइन के लिए बजट मंजूर करो

Fri, 24 Aug 2018 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में अनशन में बैठे रेल आंदोलनकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण की मांग को लेकर यहां चल रहा क्रमिक अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। सभा में वक्ताओं ने कहा कि जिले के रेल लाइन से जुड़े बगैर विकास की बात करना बेईमानी होगा। उन्होंने केंद्र सरकार से रेल लाइन के निर्माण के लिए बजट शीघ्र मंजूर करने को कहा। 
विज्ञापन


आंदोलनस्थल तहसील परिसर में शुक्रवार को उडियार के ग्राम प्रधान कुंवर राम आय, सेल्टा के पूर्व बीडीसी सदस्य धीरज चंद्र जोशी क्रमिक अनशन पर बैठे। संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी, महासचिव खड़क राम आर्य के संचालन में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि अंग्रेजों ने अपने कार्यकाल में रेल लाइन की सर्वे की। पिछली सरकार ने इस मांग को राष्ट्रीय योजना में शामिल किया लेेकिन बजट मंजूर नहीं किया।

वहां हरीश उपाध्याय, एडवोकेट चंदन ऐठानी, महेंद्र पिल्खवाल, सुरेंद्र पिल्खवाल, किशन विश्वकर्मा, मोहन टम्टा, नंदन कोहली, प्रेम चंद्र आर्य, बिजय टम्टा, इमरान खान, विजय टम्टा, आशा, किरन, कृष्ण पुरी गोस्वामी, अंजू राव आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें