फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पौधे रोपकर जताया विरोध

विज्ञापन
बागेश्वर के द्यांगण-थुणाई सड़क पर बने गड्ढों में पौधे रोपते युवक कांग्रेस कार्यकर्ता और लोग। सं? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर द्यांगण-थुणाई सड़क पर बने गड्ढों में पौधे रोपकर विरोध जताया।
विज्ञापन

बुधवार को युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने द्यांगण-थुणाई सड़क पर पहुंचकर पानी और कीचड़ से भरे गड्ढों पर पौधरोपण किया। जिलाध्यक्ष कठायत ने कहा कि सड़क को बने दस साल हो गए हैं लेकिन अब तक सड़क पर डामरीकरण नहीं किया गया है। सड़क पर बने गड्ढे हादसे को दावत दे रहे हैं।
विज्ञापन

वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। कहा कि संबंधित विभाग और जिला प्रशासन को कई बार सड़क की समस्या से अवगत कराया गया है। समस्या का निराकरण नहीं किया गया है। कहा कि सड़क पर कीचड़ से दलदल बना हुआ है, जिसमें वाहन फंस जाते हैं। सड़क में जलभराव होने से आसपास रहने वाले लोगों के घरों में सीलन हो रही है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर गोविंद कठायत, शंकर राना, कृष्णा बघरी, नरेंद्र, भूपेश, भावना देवी, हिरमा देवी, मीना देवी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें