फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 16 Sep 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में धरना-प्रदर्शन करते अधिवक्ता।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटद्वार में अधिवक्ता सुशील कुमार रघुवंशी की गोली मारकर हत्या कर की घटना से बागेश्वर के वकीलों में जबरदस्त नाराजगी है। हत्या के विरोध में शनिवार को सभी वकील न्यायिक कार्यों से विरत रहे। इस दौरान हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन की उपाध्यक्ष विंदेश्वरी जोशी के नेतृत्व में शनिवार को सभी अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर अधिवक्ता सुशील कुमार की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद अधिवक्ताओं ने हत्या के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने कहा कि एडवोकेट सुशील कुमार की हत्या जघन्य अपराध है। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। सभी अधिवक्ताओं ने घटना में लिप्त हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में दिग्विजय सिंह जनौटी, हरीश जोशी, कुंदन परिहार, चंचल पपोला, डीके कांडपाल, गिरीश कोरंगा, गणेश माजिला, गोविंद टंगड़िया, एनके भट्ट आदि अधिवक्ता शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें