फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बांह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, पीएम को भेजे पोस्टकार्ड

Mon, 04 May 2026 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अपनी लंबित मांगों पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन का आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। संगठन के आह्वान पर शिक्षकों ने स्कूलों में बांह पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया और सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

सोमवार को आंदोलन के पहले चरण के तहत शिक्षकों ने पीएम और सीएम को पोस्टकार्ड प्रेषित किए। शिक्षकों की मुख्य मांग एक सितंबर 2025 के उच्चतम न्यायालय के निर्णय के क्रम में 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखना है। शिक्षकों का कहना है कि अधिक आयु और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच टीईटी उत्तीर्ण करना व्यावहारिक नहीं है। संगठन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शिक्षकों ने सीईओ के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली, त्रिस्तरीय कैडर लागू करने और चयन प्रोन्नत वेतनमान पर वेतनवृद्धि जैसी 13 सूत्री मांगों के त्वरित निस्तारण की मांग की गई है। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें