कांडा तहसील के ग्राम भूलगांव में ग्रामीणों का अनशन तुड़वाते एसडीएम योगेंद्र सिंह।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कांडा। एसडीएम कांडा योगेंद्र सिंह के आश्वासन पर भूलगांव के ग्रामीणों ने बुधवार को क्रमिक अनशन खत्म कर दिया है। ग्रामीण तेेंदुआ पकड़ने के लिए पिछले 20 दिनों से गांव में अनशन कर रहे थे।
डीएम रंजना राजगुरु ने निर्देश पर कांडा के एसडीएम सिंह ने बुधवार को क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उक्त समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया।
इसके बाद ग्रामीणों ने अनशन समाप्त कर दिया। कांडा तहसील के उत्तर दुग में पिछले माह तेेंदुए ने दीया नाम की बालिका को मार दिया था। तब से ग्रामीण तेंदुए को आदमखोर घोषित कर उसे पकड़ने की मांग कर रहे थे। हालांकि तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है।