बागेश्वर के कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते कोविड उपनल कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सेवा विस्तार की मांग के लिए कोविड उपनल कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। उपनल कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय परिसर में धरना देकर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
उपनल कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने दो साल की सेेवा के बाद उन्हें बेरोजगार कर दिया। कहा कि जब तक सरकार सेवा विस्तार या विभागीय इकाइयों में समायोजन की मांग को पूरा नहीं करेगी, आंदोलन चलता रहेगा। वहां पर पूजा कनौजिया, मेघा परिहार, रेखा, सुरेश चंद्र, संजय कनौजिया, खीम गिरी आदि मौजूद रहे। संवाद