फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉपरेटिव सोसायटी के जमाकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर में क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी के खिलाफ प्रदर्शन करते जमाकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। एक क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी के जमाकर्ताओं ने कंपनी पर रुपये गबन करने का आरोप लगाया। जमाकर्ताओं का कहना है कि कंपनी के नियुक्त कर्मचारियों ने विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर लोगों के खाते खुलवाकर रुपये जमा करवाए और कार्यालय बंद कर दिया। आक्रोशित जमाकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया और ज्ञापन देकर जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

कॉपरेटिव सोसायटी के जमाकर्ताओं का कहना है कि सोसायटी की ओर से कई तरह के प्रलोभन देकर लोगों के एफडी, आरडी और दैनिक जमाखाते खुलवाए। खातों की अवधि पूरी होने पर सोसायटी के बागेश्वर कार्यालय के प्रबंधक ने रुपये देने की बजाय नये प्रलोभन देकर रुपये दोबारा से जमा करवाने की बात कही। लोगों ने भुगतान करने को कहा तो प्रबंधक कई तरह के बहाने बनाकर उन्हें टालता रहा। वर्तमान में बागेश्वर में खुला सोसायटी का कार्यालय बंद पड़ा है।
शाखा के प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारी नदारद हो गए हैं। कहा कि क्रेडिट सोसायटी ने जमाकर्ताओं के साथ ठगी की है और लाखों की चपत लगातार कार्यालय को बंद कर दिया गया है। जमाकर्ताओं ने एसपी से मामले का संज्ञान लेकर सोसायटी के प्रबंधक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और लोगों का खातों में जमा रुपया वापस करवाने की मांग की है। वहां पर नीरज उपाध्याय, पुष्कर सिंह किरमोलिया, दीपक मिश्रा, दीपक जोशी, दिनेश तिवारी, किशोर तिवारी, मनोज कार्की आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें