फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा विस्तार की मांग को लेकर उपनल कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कोविड उपनल कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग में सेवा विस्तार की मांग के लिए कोविड उपनल कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उपनल कर्मियों ने आंदोलन को तीन महीने से अधिक का समय बीतने पर भी मांग नहीं सुने जाने पर नाराजगी जताई। मांग पूरी होने तक हड़ताल पर डटे रहने की चेेतावनी दी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए एनएचएम के तहत जिले के 113 उपनल कर्मियों को फार्मासिस्ट, एएनएम, डाटा इंट्री ऑपरेटर, तकनीशियन, पर्यावरण मित्र, वार्ड ब्वाय के पदों पर नियुक्ति दी थी। दो साल की सेवा के बाद 31 मार्च को उपनल कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई। आक्रोशित कर्मचारियों एक अप्रैल से बेमियादी आंदोलन पर हैं। कर्मचारियों ने जल्द सेेवा विस्तार या समायोजन की मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेेतावनी दी। वहां पर संजय कनौजिया, सुरेंद्र चंद्र, बलवंत सिंह, खीम गिरी, हरीश गिरी, मेघा परिहार, पूजा कनौजिया, रितू कनौजिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें