फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल्टी में बढ़ोतरी पर भड़के ठेकेदार

विज्ञापन
बागेश्वर में डीएम को ज्ञापन देते ठेकेदार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
रानीखेत/बागेश्वर/कपकोट। निर्माण कार्यों में रॉयल्टी की बढ़ोतरी पर ठेकेदारों में नाराजगी है। आक्रोशित ठेकेदारों ने रानीखेत में प्रदर्शन किया और बागेश्वर तथा कपकोट में प्रशासन के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर अधिक रॉयल्टी कटौती के आदेश को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

रानीखेत में निर्माणाचार्य संगठन के बैनर तले ठेकेदारों ने लोनिवि निर्माण और प्रांतीय खंड कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने लोनिवि के प्रमुख अभियंता और विभागीय मंत्री को ज्ञापन भी भेजा। वहां पर प्रताप सिंह, गोपाल सिंह देव, पूरन सिंह मेहरा, हरीश मेहरा, हीरा सिंह बिष्ट, प्रमोद रावत, भानू प्रकाश सिंह, दुर्गा सिंह आदि थे।
बागेश्वर में संगठन के अध्यक्ष हीरा बल्लभ भट्ट के नेतृत्व में ठेकेदारों ने डीएम के माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि ठेकेदारों से खनिज न्यास के देयकों से 25 प्रतिशत की कटौती की जा रही है। राजकीय कार्यों के लिए अपने संसाधन से एकत्र किए गए पत्थर, रेता, रोड़ी पकड़े जाने पर राजस्व और वन विभाग उपयोग में आने वाली सामग्री की रॉयल्टी वसूल लेता है। अब देयकों में पांच गुना रॉयल्टी ली जा रही है। संगठन ने सीएम से अधीक्षण अभियंता कार्यालय को फिर से बागेश्वर में स्थापित करने, ठेकेदारों के अब तक किए गए कार्यों का जल्द भुगतान कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री संजय सिंह नेगी, भुवन लोहनी, नवीन परिहार, शेर सिंह, हरीश चौबे, गजेंद्र टाकुुली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, कपकोट में सिविल कांट्रेक्ट सोसायटी के ठेकेदारों ने एसडीएम पारितोष वर्मा को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश सरकार ने निर्माण एजेंसियों में रॉयल्टी को पांच गुना अधिक बढ़ा दिया है, जिसकी कटौती बिलों से की जा रही है।
संगठन के अध्यक्ष गंगा सिंह कोरंगा ने कहा कि पहले ही जिला खनन न्यास कुल रॉयल्टी का 25 प्रतिशत अलग से काट रहा है। अब निर्माण एजेंसियों से पांच गुना अधिक रॉयल्टी काटे जाने से ठेकेदार कार्य करने में असमर्थ हो गए हैं। वहां पर सचिव अमर सिंह बिष्ट, राजेंद्र नगरकोटी, हरीश सिंह शाही, हरीश चंद्र चंदोला, रविंद्र सिंह शाही, पान सिंह, केदार सिंह आदि मौजूद रहे।

कपकोट में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते ठेकेदार। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें