फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अमतौड़ा-पातलीगैर लिंक रोड का ग्रामीणों ने किया विरोध

Mon, 30 Jun 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते अमतौड़ा के ग्रामीण। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया
विज्ञापन

बागेश्वर। अमतौड़ा से पातलीगैर के लिए लिंक मार्ग के निर्माण की सुगबुगाहट से ग्रामीण नाराज हैं। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया। प्रस्तावित सड़क का निर्माण नहीं करवाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे अमतौड़ा के ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि अमतौड़ा-पातलीगैर लिंक सड़क के निर्माण से बरसात का पानी लोगों के घरों में जाएगा। गांव के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल को जाने वाला रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो जाएगा। गांव में बने प्राचीन कुल देवताओं के मंदिर और पेयजल लाइन भी सड़क निर्माण की चपेट में आने की संभावना है। जिससे ग्रामीणों की धार्मिक भावना भी आहत होगी और पेयजल आपूर्ति के बाधित होने का भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए गतिमान प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है। वहां पर कुंदन सिंह, चंदन सिंह, लक्ष्मण सिंह, धन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें