फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सड़क के मलबे से घरों को खतरा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 07 Jul 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पलायन गांव में सड़क का मलबा गांव की तरफ जाने से लोगों के आवासीय घरों को खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

पीड़ित ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की। सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि जुलाई 2024 में लोनिवि की सड़क ध्वस्त हो गई थी। इस साल की बारिश में उसका मलबा गांव की तरफ आ गया है। जिससे उनके आवासीय मकानों को खतरा पैदा हो गया है। बरसात होने पर सड़क का पानी और मलबा ग्रामीणों के घरों में घुस रहा है।
विज्ञापन

जिससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने सड़क से गांव की ओर आ रहे मलबे का निस्तारण करने और सुरक्षा दीवार का निर्माण करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस मौके पर विशन गिरी, मुन्नी देवी, कलावती देवी, रमेश गिरी, जगदीश गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें