फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अठपैंसिया में शराब की दुकान खोलने से लोग गुस्साए

Mon, 29 Apr 2024 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों ने डीएम को ज्ञापन भेजा
विज्ञापन



कांडा (बागेश्वर)। कमस्यारघाटी के अठपैंसिया में शराब की दुकान खुलने से इलाके के लोग आक्रोशित हैं। क्षेत्र के लोगों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर शराब की दुकान बंद करने की मांग की है।
रविवार को रावतसेरा के ग्राम प्रधान रवि रावत, पूर्व प्रधान सुरेश रावत सामाजिक कार्यकर्ता गोकुल सिंह रावत आदि ने खातीगांव पुलिस चौकी के माध्यम से डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि अठपैंसिया में खोली गई शराब की दुकान का टेंडर प्रक्रिया में कहीं जिक्र नहीं था। रावतसेरा/कमेड़ीदेवी के नाम से अठपैंसिया में उप दुकान खोल दी गई है। कह है कि पहले रावतसेरा शराब की दुकान खोलने की कोशिश की गई। रावतसेरा में जगह नहीं दी तो ग्राम पंचायत पैंठाण के कांडा-सानीउडियार-रावतसेरा-बांसपटान मुख्य सड़क के अठपैसिया में विदेशी मदिरा की दुकान खोल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा है कि कमस्यारघाटी क्षेत्र के लोग बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सचार सुविधा के लिए तरस रहे हैं। क्षेत्र में शराब की दुकान खोलकर जनता के साथ छल किया गया है। भद्रकाली मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष सुरेश रावत ने शराब की दुकान खोलने को गलत बताते हुए कहा कि भद्रकाली मंदिर जाने वाले रास्ते में शराब की दुकान खोलकर आस्था पर सीधा प्रहार किया गया है। इलाके के लोग सोमवार से आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें