बागेश्वर। नगर पालिका के पगना में ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने की सुगबुगाहट से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर इसका विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि नगर के कूड़े को ग्रामीण क्षेत्रों के डालने का हर हाल में विरोध किया जाएगा। शुक्रवार को पगना के ग्रामीण कुंदन लाल डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका बागेश्वर नगर से आठ किमी दूर पगना में ट्रंचिग ग्राउंड बनाने की योजना बना रही है। जिस स्थान पर यह प्रस्तावित है उस स्थान से 100 मीटर की दूरी पर बेहरगांव तोक बकरमूना में अनुसूचित जाति के परिवार रहते हैं और प्राथमिक विद्यालय है। उन्होंने कहा कि अगर जबरन ट्रंचिंग ग्राउंड बनाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।