बागेश्वर में एडीएम को ज्ञापन देते हिंजामं के पदाधिकारी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बांग्लादेश में मंदिरों और पूजा पंडालों में तोड़फोड़ और हिंदुओं के साथ हुए अत्याचार से हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं में रोष है। कार्यकर्ताओं ने एडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। सरकार से मामले में हस्तक्षेप कर हिंदू हितों की रक्षा करने की मांग की। वहां पर संगठन के प्रदेेश उपाध्यक्ष हरीश सोनी, जिला अध्यक्ष मनीष पांडेय, युवा वाहिनी के रोहित पंत आदि थे।