फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मैदान के निर्माण में हो रही अनियमितता से भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कृषि इंटर कॉलेज दोफाड़ में बन रहे खेल मैदान के निर्माण में अनियमितता का आरोप है। इससे ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगा कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर निर्माण कार्य में हो रही लापरवाही और अनियमितता की जांच और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

डीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि खेल मैदान के निर्माण में निम्न स्तरीय सामग्री और पत्थर का उपयोग किया जा रहा है। खेल मैदान का मलबा भी बहकर आवासीय घरों में आ रहा है। बताया कि खेल मैदान के ठीक ऊपर नंदा देवी का पुरातन मंदिर है। मैदान बनने से मंदिर के भूस्खलन की जद में आने का खतरा है।
वहीं घटिया सामग्री लगाए जाने से खेल मैदान की दीवारों के जल्द गिरने की आशंका है। ग्रामीणों ने डीएम से मामले का संज्ञान लेकर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने की मांग की। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा देवी, पुंगर घाटी विकास समिति के अध्यक्ष हरीश सिंह, मनमोहन सिंह, नरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें