फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर का कूड़ा दफौट मोटर मार्ग में निस्तारित करने का विरोध

विज्ञापन
बागेश्वर के कलक्ट्रेट में दफौट मार्ग में कूड़ा निस्तारण के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संव - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर-दफौट मोटर मार्ग पर नगरपालिका का कूड़ा निस्तारित करने का विरोध फिर शुरू हो गया है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने बुधवार को नगरपालिका के खिलाफ डीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर क्षेत्र में कूड़ा फेंकने का विरोध किया। चेतावनी दी कि जल्द कूड़ा निस्तारण बंद नहीं हुआ तो आगामी 12 जनवरी से क्षेत्र के लोग दफौट मार्ग पर कूड़ा निस्तारित नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

दफौट क्षेत्र के ग्रामीणों ने नगर पालिका पर ग्रामीणों की सहमति के बिना पुलिस लाइन के पास अनियंत्रित तरीके से कूड़ा निस्तारण का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे खुले में कूड़ा गिराने का विरोध लंबे समय से किया जा रहा है। सितंबर 2017 में भी लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया था।
तत्कालीन एसडीएम और नगरपालिका के ईओ ने ग्रामीणों को चार माह का लिखित आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त करवाया था। इसके बावजूद कूड़ा वहीं फेंका जा रहा है। कहा कि क्षेत्र में कूड़ा डालने से मार्ग से आने-जाने वालों को परेशानी हो रही है। प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। समस्या न सुलझने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की भी चेतावनी दी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मदन राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद तिवारी, हेमंत बिष्ट, विवेक दफौटी, भरत दफौटी, चंदन कनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें