फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त होने के एक महीने बाद भी नहीं हुए अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। तैनाती के एक महीने बाद भी रेडियोलॉजिस्ट ने सीएचसी कपकोट में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। अस्पताल में पहले की तरह ही सप्ताह में केवल दो दिन अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। अन्य दिनों में मरीजों को जिला अस्पताल आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कपकोट तहसील क्षेत्र की पचास हजार से अधिक की आबादी स्वास्थ्य सुविधा के लिए वहां के सीएचसी पर निर्भर है। इसके बावजूद सीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट का पद सृजित न होने के कारण लोगों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया के प्रयासों से पिछले माह एक दिसंबर को सीएचसी में पदमपुरी के रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की गई लेकिन उनके न आने के कारण लोगों को कोई लाभ नहीं हुआ। सीएचसी कपकोट में केवल मंगलवार और बृहस्पतिवार को ही अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ. हरीश पोखरिया ने कहा कि रेडियोलॉजिस्ट के पदभार ग्रहण न करने से दिक्कत बनी हुई है। इस मामले में क्षेत्रीय विधायक से वार्ता हुई है। उम्मीद है जल्द ही समस्या का निदान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें