फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनल कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में धरना देते उपनल कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। काम से हटाए गए कोविड संविदा उपनल कर्मियों का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। कोविड उपनल कर्मियों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से रहम की अपील की है।
विज्ञापन

बागेश्वर कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे संविदा उपनल कर्मियों ने सेवा विस्तार की मांग के लिए नारेबाजी की। कहा कि कोरोना काल में दो साल तक उन लोगों ने दिनरात काम किया। कोविड के मामले कम होने पर स्वास्थ्य विभाग ने उन लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार के इस निर्णय से 1662 संविदा कर्मी प्रभावित हुए हैं। बागेश्वर जिले के 85 कर्मियों पर सरकार के इस निर्णय का असर पड़ा है। काम से हटाने का असर उन लोगों की आजीविका पर पड़ा है। परिवार का भरणपोषण मुश्किल हो गया है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग को उन लोगों की दिक्कतों को देखते हुए रहम करना चाहिए। धरने पर सुरेश चंद, गोविंद सिंह परिहार, संजय कन्नौजिया, हरीश गिरी गोस्वामी, बलवंत सिंह, उमेश कुमार, रेखा बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें