फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन पर डटे रहे उपनल कर्मचारी

विज्ञापन
बागेश्वर के जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना देते उपनल कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। सेवा विस्तार की मांग के लिए उपनल कर्मचारी हरेला पर्व के दिन भी आंदोलन पर डटे रहे। कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उपनल कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संजय कनौजिया ने कहा कि सरकार और विभाग कर्मचारियों के आंदोलन की सुध नहीं ले रही है। एक अप्रैल से लगातार धरना चल रहा है। सेवा समाप्त किए जाने के बाद से कर्मचारी बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। घर और परिवार का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है। कहा कि कोविड काल में पूरी निष्ठा से सेवा करने के बाद कर्मचारियों को ऐसे हालातों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे प्रदेश में आंदोलन हो रहा है, बावजूद इसके सरकार की नजर नहीं पड़ रही है। कहा कि जब तक सेवा विस्तार या समायोजन की मांग पूरी नहीं की जाएगी, आंदोलन जारी रहेगा। वहां पर गोविंद सिंह, सुरेश चंद्र, बलवंत प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें