फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनल कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
बागेश्वर में धरना देते कोविड उपनल कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। सेवा विस्तार की मांग के लिए उपनल कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। उपनल कर्मचारियों का कहना है कि कोविड काल में स्वास्थ्य विभाग ने उनसे काम लिया और महामारी का असर कम होते ही सेवा समाप्त कर दी गई। कहा कि कर्मचारियों ने महामारी के दौर में जोखिम उठाकर संक्रमण की रोकथाम के लिए कार्य किया, बावजूद इसके उनकी सेवा समाप्त कर दी गई। कर्मचारियों ने कहा कि अपनी जायज मांग के लिए वह धरने पर बैठे हैं, जब तक सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करेगी आंदोलन जारी रहेगा। वहां पर संजय कनौजिया, दीपा देवी, रीता, सुरेश चंद्र, बलवंत प्रसाद, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें