बागेश्वर। जिले में विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा धरना-प्रदर्शन 15वें दिन भी लगातार जारी रहा। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक प्रशासन उनकी समस्याओं का लिखित रूप में समाधान नहीं करता, तब तक क्रमिक अनशन और धरना-प्रदर्शन इसी प्रकार जारी रहेगा। बसंत कुमार अधिवक्ता और अन्य साथियों के नेतृत्व में प्रदर्शन जारी है। क्रमिक अनशन के सातवें दिन 24 घंटे के लिए नंदन कोहली और ललित कुमार ने अगले दिन सुबह 10 बजे तक अनशन जारी रखा। आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रशासन जब तक ठोस और लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक उनका संघर्ष थमेगा नहीं। इस मौके पर नवीन कुमार, केवलानंद धौनी आदि मौजूद रहे। संवाद