फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मातृ वंदना योजना में जिले में 104 फीसदी से अधिक उपलब्धि

Mon, 02 Nov 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पीएम मातृ वंदना योजना के तहत जिले में पात्र गर्भवती और धात्री महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का सिलसिला जारी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले ने योजना के तहत प्रथम और द्वितीय प्रसव के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 100 फीसदी से अधिक उपलब्धि हासिल की है। योजना के आंकड़ों के अनुसार प्रथम प्रसव के लिए निर्धारित 1045 लाभार्थियों के लक्ष्य के सापेक्ष 1054 महिलाओं को लाभ दिया गया। इसके तहत वित्तीय वर्ष में कपकोट में 288, गरुड़ में 310 और कांडा में 456 महिलाओं को लाभ दिया गया है। द्वितीय प्रसव के लिए निर्धारित बालिका के जन्म पर 345 लक्ष्य के सापेक्ष 361 को लाभ दिया गया है। कपकोट से 100, गरुड़ से 94 और कांडा से 167 लाभार्थी हैं। अभी तक 37 लाख 35 हजार रुपये की धनराशि वितरित की गई।
विज्ञापन

प्रथम प्रसव में उपलब्धि 101.05 प्रतिशत रही। इस मद में 17 लाख 34 हजार रुपये की धनराशि वितरित की गई और उपलब्धि 104.63 प्रतिशत रही। इस प्रकार प्रथम और द्वितीय प्रसव को मिलाकर कुल 1417 लाभार्थियों को 54 लाख 69 हजार रुपये की सहायता दी गई।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्रथम बार गर्भवती और धात्री महिला को दो किस्तों में पांच हजार रुपये, द्वितीय प्रसव पर बालिका होने पर छह हजार रुपये की सहायता एक किस्त में प्रदान की जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता के आधार पर आवश्यक दस्तावेजों में जाति प्रमाणपत्र, दिव्यांग प्रमाणपत्र, बीपीएल राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ई-श्रम कार्ड, किसान सम्मान निधि से संबंधित प्रमाण, आठ लाख रुपये से कम वार्षिक पारिवारिक आय का प्रमाणपत्र, मनरेगा जॉब कार्ड या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संबंधित दस्तावेज शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन


कोट
योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि हासिल की जा रही है।
विज्ञापन

डॉ. मंजूलता यादव, महिला एवं बाल विकास अधिकारी बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें