फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कोरे आश्वासन तो खूब मिले, शुरू नहीं हुआ पुल का निर्माण

Mon, 07 Apr 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बैसानी के ग्रामीणों ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बागेश्वर। बैसानी गांव के ग्वाड़बगड़ तोक में पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर जल्द पुल का निर्माण करवाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से पुल की मांग की जा रही है। पुल नहीं होने से बारिश के दिनों में काफी परेशानी होती है। कई मवेशी भी नदी पार करते समय बह चुके हैं। पूर्व में एक बालक भी नहीं में बह गया था। अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियाें तक को कई बार समस्या बताई, लेकिन खाली आश्वासन ही मिल रहे हैं। विगत छह महीने से पुल का आगणन बनाकर खनिज फाउंडेशन न्यास को भेजा था, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की पुश्तैनी जमीन होने के कारण रोजाना नदी के पार आवाजाही बनी रहती है। लोगाें को नदी में उतरकर पार जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने डीएम से लंबे समय से चली आ रही समस्या का संज्ञान लेते हुए पुल का निर्माण करवाने की मांग की। इस मौके पर दीवान सिंह, हरीश जोशी, हरीश सिंह गढ़िया, मीना गढ़िया, प्रेमा देवी, तारा देवी, खष्टी देवी, जानकी देवी, मंगला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें