फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुजन क्रांति मोर्चा का आपराधिक घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
कांडा में प्रदर्शन करते बहुजन क्रांति मोर्चा के सदस्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। बहुजन क्रांति मोर्चा ने देशभर में हो रही अपराध की घटनाओं के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। मोर्चा ने आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मोर्चा के जिला संयोजक किशन राम के नेतृत्व में सदस्यों ने जिलाधिकारी विनीत कुमार के नाम संबोधित पत्र में कहा है कि हाथरस समेत कई जगहों पर हुई दुष्कर्म और अन्य आपराधिक घटनाएं निंदनीय हैं। इन घटनाओं पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। कहा कि मोर्चा आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर चार चरणों में रैली प्रदर्शन, प्रदेश बंद, जेल भरो आंदोलन के माध्यम से संघर्ष करेगा। प्रदर्शन करने वालों में बबलू कुमार, किशोर कुमार, वीरेंद्र चंद्र, हेमंत कुमार, ओम प्रकाश, जगदीश कुमार, राजेंद्र प्रसाद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें