बागेश्वर में बैठक करते ठेकेदार संघ के सदस्य।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। ठेकेदार संघ के पदाधिकारियों ने एसई कार्यालय को बंद करने का विरोध किया है। उन्होंने सरकार से स्थायी तौर पर कार्यालय को जिले में ही रखने की मांग की है।
लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में हुई बैठक में ठेकेदारों ने कहा कि एसई कार्यालय बंद होने से ठेकेदारों के साथ आम जनता को भी परेशानियां झेलनी पड़ेगी। आउटसोर्सिंग के जरिए काम करने वाले संविदा कर्मचारियों के लिए रोजगार की समस्या हो जाएगी। उन्हें रोजगार के लिए भटकना पड़ सकता है। वक्ताओं ने कहा कि विभाग द्वारा ठेकेदारों के देयकों से दो प्रतिशत ही जीएसटी काटा जाता है जबकि 12 से 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी काटने का प्रावधान है।
उन्होंने कहा कि ठेकेदारों के बिलों से काटी गई जमानत राशि सालों से विभाग में लंबित है। इसे ब्याज सहित यथाशीघ्र दिया जाए। बैठक में हीराबल्लभ भट्ट, संजय सिंह नेगी, भुवन लोहनी, नवीन परिहार, प्रेम राम, भूपाल कनवाल, आरडी जोशी, एनबी चौबे, विपिन चंद्र, खष्टी जोशी, मंजू देवी, तारा देवी आदि रहे।