फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठपुड़ियाछीना में आतंकवाद का पुतला जलाया

Sat, 23 Feb 2019 11:08 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
कठपुड़ियाछीना में आतंकवाद का पुतला जलाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जन संघर्ष समिति ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका। गुस्साए लोगों ने केंद्र सरकार से बदला लेने की मांग की है।

विज्ञापन


समिति के बैनर तले दर्जनों लोग चौराहे पर इकट्ठे हुए। यहां उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साए लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका। 
विज्ञापन


उन्होंने सीआरपीएफ के 40 अमर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई। 

वक्ताओं ने केंद्र सरकार से आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान को जल्द करारा जवाब देने की मांग की। वहां समिति अध्यक्ष नरेंद्र रावत, महेश मिश्रा, कमलकांत मिश्रा, पूरन रावत, शंभू दत्त मिश्रा, एमके मिश्रा, बलवंत रावत, पूरन मिश्रा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें