फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ पालिकाध्यक्ष का पुतला फूंका

विज्ञापन
तिलकराज बेहड़ पर मुकदमे के खिलाफ बागेश्वर में भाजपा का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। वाल्मीकि संगठन ने नगर पालिका में ठेकेदारी प्रथा का विरोध किया है। इसके खिलाफ उन्होंने शनिवार को जोरदार नारेबाजी कर पालिका प्रशासन का पुतला फूंका। कहा कि नगर पालिका ठेका पालिका बन गई है। उन्होंने पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल से त्यागपत्र देने की मांग की।
विज्ञापन

इससे पहले वाल्मीकि संगठन के संरक्षक सीएल भारती की अध्यक्षता में हुई सभा में आंदोलन की रणनीति बनाई गई। उन्होंने पालिका से हटाए गए दस संविदा स्वच्छकों की बहाली समेत आउटसोर्सिंग की बजाय स्थायी नियुक्ति की मांग की। इस दौरान चंदन लाल, सह सचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष संजय भारती, विकास, गुड्डू, सोमवार, विनोद, प्रशांत आदि थे।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
बागेश्वर। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पांचवें दिन भी बेमियादी धरना दिया। जिला मीडिया प्रभारी रविंद्र कोश्यारी, कॉलेज मीडिया प्रभारी प्रकाश वाछमी ने क्रमिक अनशन किया। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि चार दिन बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इस पर वक्ताओं ने खाली पद भरने, सबको प्रवेश दिलाने के लिए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इनमें एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद चंदोला, छात्रनेता नवीन गढ़िया, सूरज जोशी, पंकज परिहार आदि थे।
कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला
बागेश्वर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ने पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ पर रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज होने का विरोध किया है। उन्होंने शनिवार को स्टेट बैंक तिराहे पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, तब से विपक्षी राजनीतिक दलों के नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
वहां ललित फर्स्वाण, गोपाल धपोला, गीता रावल, बालकिशन, विनोद पाठक, रमेश भंडारी, बहादुर बिष्ट, किशन करायत, ललित बिष्ट, महेश पंत, लक्ष्मी धर्मशक्तू, पुष्पा आर्या आदि मौजूद थे।

डिग्री कॉलेज बागेश्वर में धरना देते एनएसयूआई कार्यकर्ता।- फोटो : BAGESHWAR

बागेश्वर में पालिका प्रशासन का पुतला फूंकते वाल्मीकि संगठन के सदस्य।- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें